फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेल में खिलाड़ियों का जोर गेंद न जाए झाड़ियों की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क के बी पार्क में बारिश के दौरान बड़ी बड़ी घास उग आई है, जिसमें सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जानवरों के छिपे होने का खतरा है। पानी की टोटियां भी टूट गई हैं, जिससे खिलाड़ी अभ्यास करने से कतरा रहे हैं। उनका जोर रहता है कि खेल के दौरान गेंद झाड़ियों की ओर न जाए।
विज्ञापन

नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि फुटबॉल, हैंडबॉल, रनिंग और क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मैदान है, लेकिन उसकी बदहाल स्थिति परेशानी बढ़ा रही है। जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं। साफ-सफाई न होने से खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। तेज गेंदबाजों जहां रनअप नहीं ले पा रहे हैं, वहीं बल्लेबाज जोर लगाकर शॉट नहीं मार रहे हैं। अगर बाल झाड़ियों में चली गई तो फिल्डर को असुविधा का सामना करना पड़ता है। यही हाल फुटबाल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों का भी है। कहीं-कहीं मैदान ऊबड़-खाबड़ और उसमें गड्ढे हो गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को घायल होने का खतरा रहता है।
स्टेडियम के मुख्य एंट्री गेट के सामने पानी की टंकी तो लगी है, लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर लगे नल भी गायब हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन:::
बारिश में घास काफी बढ़ गई है। एक-दो दिन में साफ सफाई कराई जाएगी। नल कई बार सही करवाए गए, लेकिन हर बार बंदर तोड़ देते हैं। जल्द ही नई योजना बनाई जाएगी। बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें