ग्रीनपार्क स्टेडियम में फुटबाॅल मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन सात मुकाबले हुए। इसमें लखनऊ ने बरेली को सबसे अधिक अंतर 6-0 से हराया। इसके अलावा मिर्जापुर, सहारनपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती की टीमों ने भी अपने-अपने मैच जीते।
दूसरे मैच में मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 1–0 से और तीसरे मैच में सहारनपुर ने झांसी को 3-0 से हराया। चौथे मैच में प्रयागराज ने आगरा पर 2–0 से जीत दर्ज की। पांचवें मैच में आजमगढ़ ने चित्रकूट को 5–3 से और छठे मैच में देवीपाटन ने गोरखपुर को 2-0 से हराया।
सातवें मैच में बस्ती ने मेरठ को 1-0 से हराया। टूर्नामेंट में महेश, गणेश, रवि, धीरज, यतेंद्र, डीबी थापा, नवनीत रेफरी रहे। मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।