कानपुर। डॉ. वीकेएस कटियार के मारपीट मामले में कमेटी ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान लिए। कमेटी ने जांच में वीडियो को सही पाया है।डॉ. शैलेंद्र दीक्षित की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने घटना के दूसरे दिन वीडियो से संबंधित जानकारी जुटाई। कमेटी में डॉ. धीर सिंह और डॉ. जीएन द्विवेदी भी शामिल हैं। कमेटी ने बताया कि पीड़ित से बातचीत भी की गई है। अभी डॉक्टर से मामले में कोई बात नहीं की है।
कमेटी के सदस्यों का कहना है कि वीडियो में डॉक्टर ही हैं, जो कर्मचारी को पीट रहे हैं। वहीं, पीड़ित कर्मचारी रॉबिन ने बताया कि मारपीट से उसे चोटें भी आई हैं, जिसका इलाज भी करा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। डॉक्टर पर कुछ समय पहले एक महिला से सर्जरी के नाम पर पैसे मांगने का भी आरोप लगा था, जिस पर शासन ने भी संज्ञान लिया था। निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। (संवाद)