इटावा। 14 फरवरी को जिला कारागार की बैरक में बंदी शिवम निवासी दिबियापुर औरैया ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह ने जांच शुरू की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जेल अधीक्षक पूछताछ में पता चला है कि 13 फरवरी को ओमप्रकाश निरंजन हेड जेल वाॅर्डन की ड्यूटी सर्किल घड़ी में और जेल वॉर्डन सुमित कुमार की बैरक संख्या-01 से 05 ए में रात 12.00 बजे से ड्यूटी थी।
03:25 बजे सर्किल घड़ी के हेड जेल वार्डर ओम प्रकाश निरंजन बैरक संख्या 05ए में बैरक के बंदियों की कुशलता लेने पहुंचे थे। इस दौरान बंदी शिवम उर्फ अंकुश गमछे को गले में बांधकर अड़गडे़ में लटका हुआ था। जेल चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे 03:45 बजे उसे मृत घोषित कर दिया था।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि किसी व्यक्ति को अपना ब्यान/साक्ष्य आदि प्रस्तुत करना हों तो सात मार्च की सुबह 11:00 बजे से प्रस्तुत हो सकते हैं।