फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हुए बस हादसे में फजलगंज डिपो से रिपोर्ट तलब, आरएम ने जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा

Tue, 20 Oct 2020 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिजनौर बस हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर के पास रविवार तड़के फजलगंज डिपो की बस के टैंकर से टकराने के मामले में डिपो के अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है। मना होने के बाद भी सिंगल ड्राइवर को 950 किलोमीटर के सफर पर भेज दिया।
विज्ञापन


लगातार 12 घंटे बस चलाने की वजह से उसे झपकी आई और हादसा हो गया। कानपुर क्षेत्र के आरएम एके झा ने बताया कि सिंगल ड्राइवर को भेजना स्पष्ट रूप से लापरवाही है। पूरे मामले की रिपोर्ट फजलगंज डिपो के प्रभारियों से मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, जांच में ड्यूटी लगाने वाले अफसरों की भूमिका संदिग्ध होने की बात सामने आ रही है। अगर ड्राइवरों की कमी थी, तो भी इतने लंबे सफर के लिए सिंगल ड्राइवर को नहीं भेजा जा सकता था। भले ही बस निरस्त रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें