फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गार्जिया जाइंट्स और वेयरहब वॉरियर्स जीते

विज्ञापन
वेयरहब वारियर्स विजेता टीम के खिलाड़ी करन को मैन ऑफ़ द मैच देते आयोजक। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

एनपीएल सीजन-3 में गुरुवार को गार्जिया जाइंट्स ने एनआरआई वॉरियर्स को सात विकेट से और वेयरहब वॉरियर्स ने आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स को 83 रन से हराया। दोनों मैच बुधवार रात को मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में खेले गए।

पहले मैच में एनआरआई वॉरियर्स ने 17.5 ओवर में 230 रन बनाए। इसमें बालकृष्ण ने 42 व आदि जैन ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमल ने तीन, अमर सिंह, पुलकित, पदम ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, गार्जिया जाइंट्स ने 11.5 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


इसमें पुलकित ने 107 व अमल ने 76 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में बालकृष्ण ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच पुलकित बने।दूसरे मैच में वेयरहब वॉरियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 361 रन बनाए। इसमें करन देव ने 88, तुषार गुप्ता ने 77 व प्रेम ने 70 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दीपक शर्मा ने दो को आउट किया।

वहीं, आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 278 रन ही बना सकी। इसमें यश कनोडिया ने 95 व मनीष माहेश्वरी ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तिलक सक्सेना ने चार, रोहन अग्रवाल व अर्पित ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच करन को चुना गया।
विज्ञापन


शहर की अल्का राष्ट्रीय रेस वॉक में बनेंगी निर्णायक
चंडीगढ़ में 19 अप्रैल को होने वाली 12वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता में शहर की अल्का पाठक को निर्णायक चुना गया है। उत्तर प्रदेश से यह भूमिका निभाने वाली वह एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें