कानपुर में शुक्रवार देर रात नशे में धुत दबंगों ने कार से कुचलकर एक युवक की जान ले ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत की खबर सुन बच्चे बदहवास हो गए।
कानपुर में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद शुक्रवार देर रात दो युवकों ने यशोदानगर बाईपास पर कार से कुचलकर चमनगंज निवासी अशरफ (35) को मार डाला। अशरफ ने युवकों को दुकान के पास लघुशंका करने से रोका था। इससे तमतमाए दोनों युवकों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
वह जमीन पर गिर गया तो कार से दो बार कुचल दिया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हैलट ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौबस्ता निवासी अनुराग कपूर की यशोदानगर बाईपास पर कपूर बैट्री के नाम से दुकान है।
यहां चमनगंज फहीमाबाद कॉलोनी निवासी अशरफ रिपेयरिंग का काम करता था। अनुराग ने बताया कि केडीए मार्केट के सामने दो बीयर शॉप हैं, जहां हर रात नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। शुक्रवार देररात काली कार सवार नशेबाज उनकी दुकान के सामने लघुशंका करने लगे।
विज्ञापन
विरोध पर अशरफ की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाकर भागते वक्त अशरफ ने अनुराग को सूचना दी। पीछे से आए कार सवार नशेड़ियों ने उसे पहले कार से टक्कर मारी, फिर बैक करते हुए कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले के युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को हैलट ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।