फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कबड्डी में महाराणा प्रताप हाउस ने आजाद हाउस को 37-28 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आंतरिक कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें महाराणा प्रताप हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता में विभागीय चार हाउसों के 167 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल मुकाबलों में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को 39-14 से और महाराणा प्रताप हाउस ने शिवाजी हाउस को 43-22 से हराया। फाइनल मैच में महाराणा प्रताप हाउस ने आजाद हाउस को 37-28 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में आजाद हाउस के बृजेंद्र कुमार और दक्षा कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। महाराणा प्रताप हाउस के सौरभ बाथम को सर्वश्रेष्ठ रेडर और आजाद हाउस के इंशु आर्य को सर्वश्रेष्ठ डिफेंस का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मित्रेश त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर पांडेय ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर डॉ. आरपी सिंह, अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी, शुभम हजारिया, अश्वनी मिश्रा, मोहित तिवारी, राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें