फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के सामने उद्यमियों ने उठाया हाउस टैक्स का मसला, बोले हमसे तीन गुना वसूला जाता है

Tue, 22 Sep 2020 09:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य उद्योग बंधु की बैठक के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के उद्यमियों से वार्ता कर उनकी शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित भी किया। कानपुर के उद्यमियों की तरफ से कई सवाल मुख्यमंत्री के सामने उठाए गए।
विज्ञापन


उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों के हाउस टैक्स का मामला उठाया जिसमें कहा गया कि औद्योगिक इकाइयों को घरेलू के हिसाब से तीन गुना हाउस टैक्स लिया जाता है, इस पर उद्यमियों को कोई एतराज नहीं है, इसके बावजूद औद्योगिक इकाइयों की खाली पड़ी जमीनों को भी टैक्स निर्धारण में जोड़ा जाता है।

जबकि आवासीय क्षेत्र में ऐसा नहीं किया जाता है। इसी तरह नए स्टार्टअप को लेकर भी उद्यमियों ने अपनी बात रखी, इसमें कहा गया कि कुछ नए तरीके का स्टार्टअप होता है तभी उसमें सरकार की तरफ से सहायता दी जाती है। जबकि कुछ स्टार्टअप ऐसे भी होते हैं जो सरकारी विभागों के लिए  उत्पाद बनाते हैं, लेकिन सरकारी विभाग उन उत्पादों को खरीदते नहीं हैं।
विज्ञापन


इससे भी उद्यमियों को नुकसान पहुंचता है। कॉन्फ्रेंसिंग में पीआईए के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका, ब्रजेश अवस्थी, आईआईए के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष सुनील वैश्य लघु उद्योग भारती के  लाडली प्रसाद, हरेंद्र मूरजानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें