फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में छोटे भाई की पत्नी को फावड़े से काट डाला, भतीजे भतीजी को किया मरणासन्न

Mon, 27 Nov 2017 10:24 AM IST
राघवेन्द्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर नगर में भीतरगाव इलाके की साढ़ चौकी के अरंजराय गाव मे दो सगे भाइयों के बीच रास्ते से निकलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बङे भाई ने छोटे भाई की पत्नी को फावड़े से काट डाला ।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रास्ते से निकलने को लेकर हुआ था विवाद

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साढ़ चौकी के अरंजराय गाव मे रविवार सुबह निवासी संदीप पासवान और बड़े भाई मौजीलाल पासवान के बीच रास्ते मे निकलने को लेकर विवाद हो गया। संदीप पासवान का बड़ा भाई मौजीलाल भी बगल मे ही रहता है ।


विवाद के कुछ देर बाद ही मामला शांत देख संदीप पासवान खेतो मे गेहू बोने के लिये लड़को के साथ चला गया । घर मे पत्नी चिनका बेटा अमर व बेटी राधा मौजूद थी । लेकिन घर से उसके जाते ही बड़े भाई मौजीलाल ने फिर गाली गलौज करने के साथ छोटे भाई की पत्नी , भतीजे भतीजी से भिड़ गया ।


 

मृतका का पति - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई की पत्नी चिनका को खङंजे से निकलने को लेकर विवाद करते ही आरोपी मौजीलाल के लङको ने छोटे भाई की पत्नी चिनका व लङके अमर सिंह को घेर कुल्हाङी फावड़े से वार कर घायल कर दिया । जिससे चिनका की मौके पर ही मौत हो गयी ।


बीच बचाव कराने मे चिनका की बेटी राधा भी बेहद जख्मी हो गयी। इधर महिला की हत्या के बाद जेठ मौजीलाल अपने घर मे ताला डालकर परिवार सहित खेतो खेतो भाग गया ।


 
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते सीओ आरके चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही घाटमपुर के सीओ कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनो को समझाबुझा कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लकड़ी के मोटे डंडे दो फावड़े कुल्हाड़ी बरामद की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें