पुलिस की पूछताछ में युवक पहले तो घुमाता रहा और लगातार नशा करने की मांग करता रहा कुछ देर बाद युवक ने अपना नाम कृष्णा बताया और कहा कि उसके आगे पीछे कोई नहीं है वह रामादेवी पुल के नीचे रहता है और वही सोता है।
महाराजपुर पुलिस के एक उप निरीक्षक और दो दीवान चकेरी थाने में संदिग्ध को लेकर पहुंचे और अंदर जाकर युवक के बारे में जानकारी एकत्र करने लगे। इसी बीच मौका पाकर बाहर खड़े युवक ने नुकीली चीज से अपने गर्दन पर वार कर लिया जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा घायल को काशीराम ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक नशे का आदी है और उसके शरीर पर पहले से भी कई गहरे घाव हैं जो उसने खुद पर नशा न मिलने की वजह से किए हैं।
बताते चलें कि इसी युवक के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने पर महाराजपुर थाने के दरोगा की तहरीर पर पांच नाम जद सहित 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।