फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 50 रुपये के विवाद में दुकानदार ने युवक को मारी कुल्हाड़ी, सिर फटा

विज्ञापन
घायल गुलाब।
विज्ञापन
इटावा। लालपुर्वा में शनिवार देर रात 50 रुपये की उधारी को लेकर परचून दुकानदार ने मामूली विवाद के बाद कुल्हाड़ी से युवक का सिर फोड़ दिया। इससे युवक लहूलुहान हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर्वा निवासी गुलाब सिंह (23) का पड़ोसी परचून की दुकान से उधार खाता चलता है। दुकानदार ने युवक से उधारी के 50 रुपये मांगे। गुलाब सिंह ने कहा, उसने दो दिन पहले सब हिसाब चुका दिया है। शनिवार शाम आठ बजे जब वह दुकान से सामान लेने गया तो दुकानदार ने फिर 50 रुपये मांगे। गुलाब के विरोध करने पर झगड़ा शुरू हो गया।
आरोप है कि परचून दुकानदार व उसके भाई ने गुलाब सिंह पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। परिजन और ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस गांव में आरोपियों को पकड़ने गई थी, लेकिन वह घर में नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें