कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मशहूर शायर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की गद्दी गांधी के सिद्धांतों पर चलेगी या गोडसे की विचारधारा पर, इसका निर्णय जनता को करना है।
चुनाव के बीच सभी राजनीतिक दल अलग-अलग गाने बनवाकर अपना प्रचार और दूसरों पर वार कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उरई पहुंचे कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने एक नज्म पढ़कर सरकार पर हमला बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि - कहां सोया है चौकीदार, पेट्रोल ने सेंचुरी मार ली, गैस आठ सौ के पार....कहां सोया चौकीदार...। इसके साथ ही कई अन्य नज्में पेश कर विपक्षियों पर तंज कसते हुए तीर छोड़े।
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मशहूर शायर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की गद्दी गांधी के सिद्धांतों पर चलेगी या गोडसे की विचारधारा पर, इसका निर्णय जनता को करना है। अब देश की गद्दी संविधान के हिसाब से चलेगी।
कांग्रेस ऐसा इंतजाम लेकर आई है। वह बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला खाबरी सोनकर के समर्थन में शहर के बजरिया में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी देश बेचने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस को कम न आंका जाए, कोई भी सरकार बनेगी, उसे कांग्रेस का समर्थन लेना पड़ेगा। प्रियंका गांधी जब भी विकास या रोजगार की बात करती हैं तो भाजपा विषय को भटकाकर जाति और धर्म की बात करती हैं। प्रतापगढ़ी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शायरियां सुनाकर लोगों को खूब रिझाया। उरई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला खाबरी सोनकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, अयूब अंसारी, फैजानउल हक आदि मौजूद रहे।