डेमाे पिक
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स ने जनवरी से अप्रैल तक देश के 4203 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत टीमें भेजीं। इन टीमों ने साफ सफाई, निजी से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, खुले में शौच मुक्त की स्थिति, कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, शहर में विकास कार्यों, सीवरेज सिस्टम व जलापूर्ति व्यवस्था के बाबत शहरवासियों से राय ली थी।
4000 अंकों के इस सर्वेक्षण में अपने शहर को 2770.5 अंक मिले। 3052.03 अंक के साथ वाराणसी प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि गाजियाबाद दूसरे, झांसी तीसरी और कानपुर चौथे स्थान पर रहा। लखनऊ 115वें स्थान पर है। पूर्व नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में शहर में स्वच्छता के मामले में हुए विशेष कार्यों, शहर के खुले में शौच मुक्त होने, कूड़ा निस्तारण प्लांट चलने आदि वजहों से शहर की रैंकिंग में सुधार हुआ है।