कानपुर। छठ पूजा घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए मंगलवार को भोजपुरी महासभा केंद्रीय छठ पूजा समिति ने डीएम जितेंद्र प्रसाद और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को ज्ञापन दिया।
समिति के अध्यक्ष संतोष गहमरी ने डीएम को बताया कि तीन दिन बाद छठ पर्व है लेकिन नहरों और घाटों पर गंदगी है। जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी व विभाग के अन्य अधिकारियों को बुलाया और सीटीआई नहर पहुंचे। गंदगी देखकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन में सभी घाटों की सफाई, पैचवर्क और लाइट की व्यवस्था कराएं। भरोसा दिया कि कृत्रिम तालाब कमलानगर, नमक फैक्टरी, विजयनगर, छोटा सेंटर व सेंटर पार्क में पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। गहमरी ने हेल्पलाइन नंबर 9839107878 जारी किया है। यहां पर बिल्लू ठाकुर, उदय सिंह, मनीष राजपूत, प्रभात पाल, रिजवान, शक्ति श्रीवास्तव, अभिमन्यु यादव, मनीष श्रीवास्तव आदि रहे।