फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बल्लेबाजी में आक्रामकता, गेंदबाजी में सटीकता से प्रभावित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपीसीए ने बोर्ड ट्रॉफी के लिए अंडर-19 महिला टी-20 टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमला क्लब में दो से चार अगस्त तक आयोजित चयन मैचों के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम का गठन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 105 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को चयन का प्रमुख आधार बनाया जाएगा। कानपुर की 17 महिला क्रिकेटर भी चयन मैचों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा रहा। पहले मैच में बल्लेबाजों ने आक्रामक प्रदर्शन कर गेंदबाजों की परीक्षा ली।

दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों ने वापसी करते हुए सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोका। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन यूपीसीए महिला चयन समिति की चेयरपर्सन प्रियंका शैली और चयनकर्ताओं सीमा सिन्हा, श्वेता सिंह, क्षमता श्रीवास्तव व करिश्मा जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें