फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केवल डिग्री नहीं अनुभव और नेतृत्व क्षमता ही युवाओं की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सोमवार को “अर्बन गवर्नेंस प्रोग्राम” विषय पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह समाज कार्य विभाग और प्रजा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसमें शहरी शासन, नागरिक सहभागिता और डेटा आधारित प्रशासन की व्यावहारिक समझ प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संदीप कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, व्यावहारिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता ही युवाओं की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यशाला में सीखने और स्वयं को भविष्य के नेतृत्व के रूप में विकसित करने का अवसर मानने का आह्वान किया।
समन्वयक डॉ. सत्येन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यशाला में शहरी प्रशासन, सार्वजनिक नीति, नागरिक अधिकार, सूचना का अधिकार, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निदेशक डॉ. अमित कुमार मिश्रा, प्रजा फाउंडेशन की विशेषज्ञ प्रशिक्षक झरना दास, आयुषी खरे, डॉ. उर्वशी, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें