फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का व्रत रखने वाले इन बातों को जरूर ध्यान रखें

Thu, 30 Mar 2017 12:38 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र का पहला व्रत बुधवार को रखा गया।  नवरात्र को लेकर घरों और मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं होंगी लेकिन व्रत रखने वालों को कुछ बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहियें। हालांकि कुछ लोगों ने मंगलवार को भी व्रत रखा है। व्रत रखने वालों के लिए आचार्यों ने कई महत्वपूर्ण निर्देशों का जिक्र किया है।
विज्ञापन


आचार्य रामेंद्रनाथ मिश्र का कहना है कि जिस तरह दशमी विद्घा एकादशी का व्रत नहीं रखा जाता है। उसी प्रकार अमावस विद्घा परेवा को घट पूजन नहीं करना चाहिए। मंगलवार को अमावस विद्घा परेवा के चलते नवरात्र का पहला व्रत नहीं रखा जा सकता। उन्होंने दूसरा कारण बताते हुए कहा कि जो परेवा सूर्योदय के पहले चली आ रही हो। उसी में घट स्थापना करनी चाहिए और सूर्योदय के बाद जो परेवा लगे उसमें घट स्थापना नहीं करनी चाहिए। मंगलवार को दोपहर बाद परेवा लग गई, जो बुधवार सुबह 7.30 बजे तक रहेगी। इसलिए बुधवार को ही घट स्थापना शुभ मानी गई है। इन बातों को जरूर रखें ध्यान...
- नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए, इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है 
- नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए 
- अगर आप नवरात्र में कलश स्थापना कर रहे हैं, माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या अखंड ज्योति‍ जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं  
- इस दौरान खाने में प्याज, लहसुन और नॉनवेज बिल्कुल भी न खाएं
- नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए
- व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए 
- व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नीबू नहीं काटना चाहिए 
- व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली खा सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्र व्रत के समय दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें