फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद खत्म हो जाएंगी 60 प्रतिशत नौकरियां, समय के साथ नहीं बदले तो होगा ये हाल

Mon, 22 Apr 2019 12:20 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एंटरप्रिन्योरशिप समिट (ई-समिट) 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैमसंग इंजीनियरिंग के पूर्व महाप्रबंधक और सिंप्लीफ्लायर्स सॉल्युशन के सीईओ रोमेश शर्मा ने कहा कि आने वाले दस सालों में नौकरियों की स्थिति काफी बदल जाएगी। दुनिया काफी तेजी से बदल रही है। हर रोज इनोवेशन हो रहे हैं। रोज नई तकनीकें तैयार की जा रही हैं। इसलिए आज के समय जो नौकरियां हैं, उनमें से 60 प्रतिशत नौकरियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


कानपुर में रविवार को  हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में चल रहे दो दिवसीय एंटरप्रिन्योरशिप समिट (ई-समिट) 2019 का रविवार को समापन हो गया। ‘अमर उजाला’ इस खास कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। समापन समारोह में उपस्थित बड़ी संख्या में छात्रों को संबोधित करते हुए शर्मा ने आगे बताया कि ऐसा नहीं है कि दस साल बाद नौकरियां ही नहीं रहेंगी।
Trending Videos

उस समय भी नौकरी होगी, लेकिन उसका स्वरूप, कार्य सबकुछ बदला होगा। यदि आपको दस साल बाद भी किसी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करनी है या खुद की कंपनी चलानी है, तो इसके लिए आपको हर रोज कुछ न कुछ नया सीखना होगा। आप जिस क्षेत्र में नौकरी या काम करेंगे उस क्षेत्र में हो रहे बदलाव की जानकारी आपके पास होनी चाहिए।

उसके लिए अगर कोई कोर्स शुरू हो रहा है तो उसे सीखिए। शर्मा ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर में लंबी पारी खेलने के लिए अपनी स्किल का विकास करना होगा। छात्रों के लैंड्सस्कैप फोटोग्राफी क्लब ने इस पूरे इवेंट को अपने कैमरों में कैद किया। इस दौरान प्रो. एसके गुप्ता, प्रो. एके राठौर व अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

छात्राओं को उद्यमिता के लिए डरना नहीं चाहिए
वीमेन एंटरप्रिन्योर शालिनी शंकर ने उद्यमिता में छात्राओं की भूमिका को लेकर संवाद किया। बोलीं, उद्यमिता में आज महिलाएं काफी आगे हैं। किसी भी कंपनी को चलाने में अगर सबसे ज्यादा किसी की भूमिका है, तो वह महिलाओं की। इसलिए महिलाओं को खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए कभी भी डरना या हिचकना नहीं चाहिए।

स्टार्टअप पिचिंग में निखिल सिंह विजेता
ई-समिट के तहत आयोजित हुई स्टार्टअप पिचिंग में स्किलशॉप का आइडिया देने वाले निखिल सिंह को पहला पुरस्कार मिला। दूसरे नंबर पर ग्लीटर पेंटिंग के प्रनव सरकार और तीसरे पर ई-स्टेशनरी के ज्योति यादव व रीतू सिंह रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के ये रहे विजेता 
आईपीएल ऑक्शन

1. राजस्थान रॉयल्स (दीपक कुमार, सम्यक श्रीवास्तव)
2. मुंबई इंडियंस (अभिषेक पांडेय, आशीष सिंह)
3. किंग्स इलेवन पंजाब (उत्कर्ष मावी)

पिवॉट
1. यशवी जैन
2. यशी राय

इनोवेशन इन डिजाइन
1. श्रुति व अमन गुप्ता

बिजनेस क्विज
1. अखिल सचान, अलंकृता मिश्रा
2. शांभवी गुप्ता, दिव्यांशु त्रिपाठी
3. अमन गुप्ता, रिषभ पांडेय

बिल्ड योर कंपनी
1. सलोनी मौर्या
2. दीक्षा
3. अवंतिका सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें