कानपुर में कोहरे से ट्रेनों की चाल धीमी हो गई है। मंगलवार को बिहार की ओर से आने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस सुबह की जगह दोपहर में सेंट्रल स्टेशन पहुंची। डाउन रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस भी देरी से सेंट्रल आई।
वहीं, श्रमशक्ति पौने चार घंटे विलंब से पहुंची। इस प्रकार कुल 60 से अधिक ट्रेनें 3 से 7 घंटे विलंब से सेंट्रल पहुंची। सुबह 5:17 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचने वाली अप रूट की (बिहार की ओर से आने वाली) भुवनेश्वर राजधानी दोपहर 12 बजे आई।