कानपुर में तंजीम खुद्दाम हज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जो वेटिंग लिस्ट के हज यात्री कन्फर्म हो गए हैं, वे यात्रा खर्च का पैसा शुक्रवार को जमा कर दें। हज कमेटी ने पैसा जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई तय कर रखी है।
यात्रियों को दो लाख, एक हजार रुपये जमा करने हैं। इसके साथ ही पासपोर्ट, फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि अभिलेख भी जमा करने होंगे। पैसा जमा करने के पांच-छह दिन बाद कवर नंबर डालकर अपना स्टेटस चेक कर लें। अगर कोई गड़बड़ी हो तो उसे ठीक करा लें। प्रदेश की वेटिंग लिस्ट में कुल 41347 हज यात्री रहे हैं। इनमें 347 यात्री कानपुर के हैं।