फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए लागू करना राष्ट्रपिता को मोदी सरकार की श्रद्धांजलि- कौशल किशोर

Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर में सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को देश में लागू करके मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। वे शनिवार को पार्टी की तरफ से मेडिकल कालेज के सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित प्रबुद्घ गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अधिनियम धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अनेक परिवारों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ राजनीतिक हैं, उनके पास इसके पीछे कोई दूसरा तर्क नहीं है। सांसद ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर वर्तमान सरकार ने सभी प्रकार की बाधाओं और जटिलताओं पर विजय पाई है।

 अध्यक्षता डॉ. अमित कुमार और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने किया। गोष्ठी में मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. बीपी प्रियदर्शी, डॉ. संजय कुमार, छविलाल सुदर्शन, किशनलाल राहुल सोनकर, रामलखन रावत, धीरज, जयनारायण मुकेश, मोहनलाल, विनीत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें