फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद्य किले में तब्दील होगा मतगणना स्थल, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, 23 को होनी है वोटों की गिनती

Wed, 22 May 2019 04:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : ani
विज्ञापन
कानपुर नगर और अकबरपुर व मिश्रिख संसदीय क्षेत्र की बिल्हौर विधान सभा क्षेत्र की मतगणना 23 मई को नौबस्ता गल्ला मंडी में होनी है। एसएसपी अनंत देव तिवारी के मुताबिक मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी व उसके प्रतिनिधि को वाहन के साथ जाने की अनुमति होगी। प्रत्येक विधानसभा वार एक इंस्पेक्टर और सीओ तैनात रहेंगे। एक कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स, डेढ़ कंपनी पीएसी तो लगाया गया है। प्रवेश द्वार और मतगणना स्थल पर नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 15 क्यूआरटी की टीमें, एलआईयू व इंटेलीजेंस कर्मी भी सक्रिय रहेंगे।

 

यह फोर्स होगा तैनात, आज रात से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

ईवीएम - फोटो : ani
एएसपी 5,डिप्टी एसपी 10 थाना प्रभारी 20, महिला थानाप्रभारी एक, इंस्पेक्टर 11, सबइंस्पेक्टर 256, हेड कांस्टेबल 264, कांस्टेबल 1302, महिला सबइंस्पेक्टर 12, महिला कांस्टेबल 100 और घुड़सवार पुलिस तैनात होगी। 

लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को गल्लामंडी नौबस्ता में होनी है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार के मुताबिक यह डायवर्जन बुधवार रात 12:00 से गुरुवार को मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। आम लोग मतगणना के दौरान इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। बहुत जरूरत हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

 
विज्ञापन

ईवीएम - फोटो : ani
- घाटमपुर चौराहा से नौबस्ता की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आ सकेगा। इस मार्ग पर आने वाले भारी वाहन घाटमपुर चौराहे से मूसा नगर (कानपुर देहात) और चौडगरा की तरफ जा सकेंगे।
- नौबस्ता चौराहे से घाटमपुर की तरफ भारी वाहन नहीं जा सकेगा। इस तरफ जाने वाले भारी वाहन नौबस्ता चौराहे से बर्रा बाईपास होते हुए कानपुर देहात की तरफ व रामादेवी चौराहा से इलाहाबाद और लखनऊ की ओर जा सकेंगे।

- रमईपुर की तरफ कोई भी भारी वाहन नौबस्ता मंडी समिति की ओर से नहीं जा सकेगा। ऐसे सभी वाहनों को पतारा रोड और घाटमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- नौबस्ता से हमीरपुर रोड, घाटमपुर की तरफ एवं घाटमपुर से नौबस्ता चौराहा की तरफ चलने वाले हल्के वाहनों को भी जरूरत के मुताबिक रोक-रोक कर पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें