फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईएमए का चुनाव 27 को, छह तक जमा होंगे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव 27 सितंबर को होगा। नामांकन पत्र एक से छह सितंबर तक जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच सात सितंबर को, प्रत्याशियों की सूची आठ, नाम वापसी 10 और अंतिम सूची 12 को जारी की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को आईएमए भवन में पत्रकार वार्ता में दी गई।
विज्ञापन

यहां डॉ. अर्चना भदौरिया को चुनाव समिति की चेयरपर्सन, डॉ. जेएस कुशवाहा को सचिव, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. अलका को सदस्य चुना गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव ईवीएम से होंगे। जरूरत पड़ने पर बैलेट पेपर का उपयोग भी हो सकता है। मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार 2,412 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कोई भी प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इस वर्ष चुनाव एक अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक वित्त सचिव, एक संपत्ति सचिव, एक वैज्ञानिक सचिव, एक पुस्तकालय सचिव, एक सांस्कृतिक सचिव एवं एक क्रीड़ा सचिव के अतिरिक्त 48 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कराए जाएंगे। अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव के दौरान वीडियोग्राफी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड करने की व्यवस्था की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें