डेमो पिक
ऐसे शुरू हुई रॉक बैंड बनाने की दिलचस्प कहानी
मनोज और कुमार दोनों कैंट स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल से पढ़े हुए है वहीं राजा चौधरी इसी स्कूल में म्यूजिक मेंटर थे। 25 साल बाद स्कूल टाइम का रॉक बैंड दोबारा शुरू करने की दिलचस्प कहानी सुनाते हुए मनोज बताते हैं कि करियर बैंकिंग सेक्टर में बना लिया, शादी हुई और बच्चे भी बड़े हो गए। लेकिन इन सबके बीच मैं कहीं न कहीं म्यूजिक और अपने रॉक बैंड को लेकर मन में उत्साह रहता था।