-अमर उजाला-नमस्ते इंडिया देशी घी की प्रस्तुति महाडांडिया में कनपुरियों ने लगाए ठुमके
-सिंगर गुंतास कौर, डीजे पर्ल पूजा सिंह के गीतों पर खूब खेला डांडिया
- दो नवंबर को लाजपत भवन लॉन मोतीझील में होगा महाडांडिया
हाथों में डांडिया, रंगबिरंगी ड्रेस पहन कानपुरवासी सिंगर गुतांस कौर और डीजे पर्ल के गीतों पर झूम उठे। किसी ने डांडिया खेला तो किसी ने गरबा। कोई परिवार के साथ आया तो कोई दोस्तों के साथ। मौका था अमर उजाला-नमस्ते इंडिया देशी घी के संयोजन में लार्ड्स लॉन विराट नगर, कानपुर में आयोजित महाडांडिया उत्सव का।
विज्ञापन
2 of 12
डेमो पिक
महाडांडिया की शुरुआत स्व. पारस दास जैन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अनूप जैन, सिनोजिक रेमेडीज के निदेशक ओपी पांडे, नमस्ते इंडिया के जीएम सेल्स मनोज अरोड़ा, दया प्रसाद लॉ कॉलेज के निदेशक राजीव द्विवेदी, अपोलो अस्पताल के सुधीर तिवारी, लॉफिंग बुद्धा एकेडमी के डायरेक्टर संजय सचान ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन
3 of 12
डेमो पिक
वॉयस किड्स ऑफ इंडिया की फाइनलिस्ट सिंगर गुंतास कौर ने जुगनी जी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। फ्लोर पर मौजूद दर्शकों ने खूब डांडिया चटकाईं। इसके बाद राम नाम का राम नाम का अली अली...गीत ने समा बांधा। इसके बाद ढोलीड़ा ढोलीढ़ा, तारा छबीला तारा रंगीला, नगाड़े संग ढोल बाजे, मैं घनी बावरी हो गई गीतों पर शहरी नॉन स्टाप झूमते रहे।
4 of 12
डेमो पिक
अभिनव इंटरनेटनर्स म्यूजिक बैंड ने भी धूम मचाई। डीजे पर्ल पूजा सिंह ने ऊंची वाली हील पहन के डांस बसंती...ढोली तारो ढोल बाजे, डांडिया गरबा हिट, ढोल बाजे, आधा है चंद्रमा रात आधी, आज नच लैन दे... पर लोगों को झुमाया। 92.6 बिग एफएम की ओर से रैंप वॉक का आयोजन किया गया। आरजे शिव ने लोगों के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
5 of 12
डेमो पिक
गर्ल्स में शिवानी सिंह और अभिषेक पांडे मोनू को विजेता घोषित किया गया। नमस्ते इंडिया की ओर से एक किलो देशी घी इनाम में दिया गया। डांडिया के दौरान ही लोगों से ग्रीन दिवाली कैसे मनाएंगे पर प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने पर स्व. पारस दास जैन मेमोरियल सोसाइटी की ओर से कृति वासने, मेघा रावत, पूजा सोनी, सोनम दीक्षित, अंकिता साहू, काजोल साहू को गिफ्ट दिए गए। एंकर राजेश टंडन ने लोगों को गुदगुदाया।
विज्ञापन
6 of 12
डेमो पिक
अब दो नवंबर को मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में महाडांडिया का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड गायिका दीपाली साठे शहरवासियों को गरबा कराएंगी।
विज्ञापन
7 of 12
डेमो पिक
ये हैं प्रायोजक
महाडांडिया का मुख्य प्रायोजक नमस्ते इंडिया देशी घी है। सह प्रायोजकों में राजरतन, तिरंगा अगरबत्ती, बावर्ची, अशोक मसाले, मोहनी चाय, नाइन सैनेटरी नैपकिन, कपिला ग्रुप, बी-गैप कैप्सूल, नंदरानी ग्रुप, कैनरी लंदन, पीएसआईटी, एलन हाउस, रामा यूनिवर्सिटी, सीएमएस इंस्टीट्यूट, अपोलो इंस्टीट्यूट, एक्सिस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, ड्रीम होम्स, सीयूजीएल, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर डीएनजी होटल ग्रांड समेत करीब 70 अन्य प्रायोजक शामिल हैं।
8 of 12
डेमो पिक
ये रहे विजेता
बेस्ट ड्रेस्ड डांडिया कपल : सुशील ओमर-तृप्ती ओमर
बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल : दिव्यांका शुक्ला
बेस्ट ड्रेस्ड मेल : सीमांत दीक्षित
बेस्ट सोलो डांस : ऊर्जा सिंह
9 of 12
डेमो पिक
डांडिया में आनंद आ गया। ऐसे आयोजन साउथ सिटी में कम ही होते हैं। अमर उजाला को दिल से धन्यवाद। - रत्ना पांडे
10 of 12
डेमो पिक
मधुर गीत और अच्छे लोगों के साथ डांडिया खलने का मजा ही अलग है। शानदार कार्यक्रम, जानदार लोग। - दीप्ति दीक्षित
11 of 12
डेमो पिक
पहली बार ऐसे आयोजन में आने का मौका मिला। काफी अच्छा लगा, खूब मस्ती की। अमर उजाला का शुक्रिया। - राशि कश्यप