फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 08 Apr 2019 12:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आठ अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा 15 अप्रैल को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे के बीच होगी। परीक्षा को बरेली विश्वविद्यालय करा रहा है।
विज्ञापन


जारी सूचना के मुताबिक बीएड प्रवेश परीक्षा का आवेदन करने वाले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट mjpru.ac.in और upbed2019.in पर अपना पंजीकरण और पासवर्ड (लॉगइन आईडी) को डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की दो कॉपी डाउनलोड करनी हैं। प्रवेश पत्र में निर्धारित स्थान पर फोटोग्राफ (जो आवेदन पत्र में अपलोड किया था) को चिपका लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ लाना जरूरी है।

जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो और हस्ताक्षर नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा दो रंगीन फोटो लेकर आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें