फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नहीं थम रहा लोकसभा चुनाव से पहले अवैध असलहा फैक्ट्री मिलने का सिलसिला

Thu, 28 Mar 2019 04:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी (फाइल फोटाे) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तमंचा फैक्ट्री मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के कई जिलों में पिछले दस दिनों में एक दर्जन से अधिक अवैध असलहा फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ठठिया पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मौके से सात तमंचों के साथ ही भारी मात्रा में उपकरण बनाने का सामान भी बरामद किया गया है। मंगलवार देर रात ठठिया एसओ शैलेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि ग्राम सरसौनपुर्वा में तमंचा फैक्ट्री चल रही है। भारी मात्रा में माल मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर  शिवप्रसाद उर्फ टर्रे पुत्र रामेश्वर दयाल वर्मा निवासी कन्हईपुर्वा इंदरगढ़ को पकड़ा लिया। 
विज्ञापन

मौके से 315, 303 और 312 बोर के सात बने और अधबने तमंचे बरामद किए गए। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी शिवप्रसाद के खिलाफ ठठिया, कन्नौज इंदरगढ़ थानों में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

तमंचों का निर्माण लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए किया जा रहा था। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसओ शैलेंद्र कुमार सिंह के अलावा उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल श्रीराम पटेल, बृजेंद्र बहादुर, कांस्टेबल विनीत कुमार, विक्रांत, सुरसेन व ऋषिपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें