फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे प्रसिद्ध कंपनियों के नाम से बन रहा नकली पान मसाला, अगर हां तो सावधान

Thu, 28 Mar 2019 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कन्नौज के हाजीगंज में सालों से प्रसिद्ध कंपनियों के नाम से नकली पान मसाला बन रहा था। कानपुर की पान मसाला कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर छापा मारा गया। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली पान मसाला के साथ ही मशीन और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक पान मसाला फैक्टरी का संचालन पुलिस के कुछ लोगों के सहयोग से हो रहा था।  कानपुर की प्रसिद्ध पान मसाला कंपनी कमला पसंद के चीफ विजिलेंस अधिकारी बीपी श्रीवास्तव ने मंगलवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को सूचना दी कि कंपनी के नाम से नकली पान मसाला हाजीगंज के एक मकान में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने सदर कोतवाल विनोद मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने हाजीगंज निवासी फारूख बेग के घर में छापा मारा। यहां नकली पान मसाला के साथ ही पैकिंग मसाला और भारी मात्रा में अन्य सामान मिला। यहां कमला पसंद के साथ ही विमल पान मसाला भी नकली बनाया जा रहा था।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस लाइन ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने फारूख बेग पुत्र मासूक बेग, अतीक पुत्र सरदार अहमद, मोहम्मद सईद पुत्र अली जहीर निवासी हाजीगंज, सुल्तान आलम पुत्र मुस्ताक अली निवासी अहमदपुर रौनी, वसीर अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी सरायधोरी थाना मल्लावां जनपद हरदोई और अरशद अली पुत्र एहजाद अली निवासी अहमदपुर रौनी कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री संचालक फारूख बेग का भाई वसीम मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से चार बोरे से 360 पैकेट कमला पसंद पान मसाला, विमल गुटखा पान मसाला के 360 पैकेट, चार बोरा कमला पसंद की नकली तंबाकू, एक बोरी में सफेद पाउडर, पान मसाला बनाने की मशीन, कमला पसंद के खाली रैपर, सात मोबाइल और नौ हजार की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें