फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाेकसभा चुनाव से पहले कानपुर में पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री, आरोपी बोला...अचानक से बढ़ गई तमंचे की मांग

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कानपुर में असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसएसपी की स्वाट टीम और नवाबगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर गंगा बैराज और बिठूर रोड पर अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने संचालक फर्रुखाबाद कंपिल निवासी चंद्रभान शाक्य और अमित मिश्रा उर्फ नन्हे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास 12 तमंचे , एक बंदूक, 25 से ज्यादा कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

 
विज्ञापन

कई जिलों में फैला था अवैध असलहा का कारोबार

पकड़ा गए तमंचे और कारतूस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने हाल ही में शुक्लागंज उन्नाव में किराए पर कमरा लिया था। वहीं पर फैक्ट्री लगाने जा रहे थे। इनके गिरोह के तीन लोगों को स्वाट टीम ने पिछले साल जुलाई में मंधना में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ये बदमाश फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली और कानपुर के बदमाशों को तमंचे सप्लाई करते थे। लोकसभा चुनाव के चलते तमंचे की मांग बढ़ गई थी। यूपी के कई जिलों में लगातार असलहा फैक्ट्रियां पकड़ी जा रही हैं। इससे पहले इटावा और फर्रुखाबाद में भारी मात्रा में असलहा पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें