कानपुर की रेलबाजार पुलिस ने गुरुवार को असलहा और कारतूस सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़ किया। दो आरोपियों के पास से 315, 12 और 303 बोर के चार तमंचे, इन्हीं बोर के 80 कारतूस और 20 खोखे बरामद किए। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
सप्लायर असलहा और कारतूस प्रतापगढ़ कुंडा सप्लाई करने जा रहे थे। सीआ कैंट रवि कुमार सिंह के मुताबिक सीओडी पुल के पास से दो युवकों नौबस्ता के भाभा नगर निवासी गोलू उर्फ निनचुन और खाड़ेपुर पाल चौराहा निवासी अमर कुमार को पकड़ा।