फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल यादव के नामांकन से एक दिन पहले कन्नौज में पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री, कई तमंचे व कारतूस बरामद

Fri, 05 Apr 2019 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले पूरे प्रदेश में अवैध असलहा फैक्ट्रियों की धर पकड़ चालू है। कन्नौज में भी शुक्रवार को पुलिस ने एक असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। आपको बताते चलें कि शनिवार यानी छह अप्रैल को अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल करेंगी। ऐसे में एक दिन पहले असलहा फैक्ट्री पकड़े जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


कन्नौज पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा बनाने की फैक्टरी के साथ पकड़ा है। उसका साथी भागने में सफल रहा है। मौके से बने अधबने तमंचे व कारतूस बरामद किए गए है। तिर्वा कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह तीन बजे पाला गांव के निकट झोपड़ी में पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान एक युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

दोनों भाई तमंचा बनाने व बेंचने का काम करते हैं

पुलिस को मौके से एक तमंचा, तीन कारतूस, आधा दर्जन 12 बोर की नाल के अलावा कई अन्य तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरि नारायण पुत्र जानकी निवासी पाला थाना तिर्वा बताया है।

भागने वाला युवक श्याम सुंदर है जो हरि नारायण का सगा भाई है। कोतवाल ने बताया कि हरिनारायण पर हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर समेत तमंचा रखने व बनाने के सात मुकदमे दर्ज हैं।

श्याम सुंदर पर हत्या का प्रयास, तमंचा बनाने व रखने के अलावा गैंगस्टर के पांच मुकदमे दर्ज हैं। खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि दोनों भाई तमंचा बनाने व बेचने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें