फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में शस्त्र बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा, 10 तमंचे और पांच अधबने तमंचे भी बरामद

Thu, 11 Apr 2019 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी (फाइल फोटाे) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में गोमती नदी के किनारे अवैध शस्त्र बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ पुलिस टीम ने किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर 10 तमंचे और कई अर्द्धनिर्मित तमंचों के साथ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ी है। इसके चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल के प्रभारी राकेश उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टड़ियावां थाना क्षेत्र में करनपुर गांव में गोमती नदी के किनारे अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना चल रहा है।
विज्ञापन

मांग के अनुसार तमंचे बनाकर उपलब्ध करा दिए जाते थे

इस पर सर्विलांस सेल प्रभारी ने टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज और संयुक्त पुलिस टीम के  साथ बुधवार आधी रात के बाद लगभग 12:30 बजे करनपुर में छापा डाला। इस दौरान गोमती नदी के किनारे से जयराजपुर निवासी गुड्डू पुत्र कमलेश और बेनीगंज के ब्रह्मनान निवासी रजनीश उर्फ बबाली पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि मौके से 32 बोर का एक, 312 बोर के दो और 315 बोर के छह तमंचों के अलावा 312 बोर की एक बंदूक भी बरामद की गई है। पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे, असलहा बनाने के उपकरण, दो कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि रजनीश और गुड्डू ने पूछताछ में बताया है कि सीतापुर और लखीमपुर खीरी के लोग अवैध शस्त्र खरीदने के लिए उनसे संपर्क में रहते थे। मांग के अनुसार तमंचे बनाकर उपलब्ध करा दिए जाते थे। तीन हजार से 15 हजार रुपये तक में तमंचा बेचा जाता था। एसपी ने बताया कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि किन-किन लोगों ने रजनीश और गुड्डू से तमंचे खरीदे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें