फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा गंगा में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन का मामला, निदेशालय के निर्देश पर पहुंची टीम

Sat, 22 Jun 2019 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव में गांगा में होता अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में गंगा में बड़े पैमाने पर हुए बालू के अवैध खनन का मुद्दा शासन तक पहुंच गया है। खनन निदेशालय के निर्देश पर शुक्रवार शाम को कानपुर के खनन निरीक्षक ने टीम के साथ बंदीपुरवा गांव के पास हुए खनन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान झाड़ी में छिपाकर खड़ी की गईं तीन पोकलैंड मशीनें सीज कर दीं।
विज्ञापन


गंगा में कितनी बालू का खनन किया गया और किसने किया इसकी जांच लंबी चलेगी। खनन निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट निदेशालय को देने की बात कही है। मालूम हो कि सदर तहसील क्षेत्र में गंगा कटरी के बंदीपुरवा और बदरका तुर्किहा गांव के पास दो स्थानों पर खेत की बालू हटाने की अनुमति लेकर गंगा की धारा रोककर बीच में बड़े पैमाने पर खनन किया गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

तीन पोकलैंड मशीनें सीज, निरीक्षक ने देखा खनन स्थल, बोले उच्चाधिकारियों को देंगे रिपोर्ट

अवैध खनन से निकली रेत - फोटो : अमर उजाला
मामला चर्चा में आया तो एसडीएम दिनेश कुमार ने जांच कराने की बात कही। गुरुवार को तहसीलदार सदर ओपी शुक्ला ने जांच में पाया कि गंगा में अवैध खनन तो हुआ है लेकिन वह कानपुर जिले के ग्राम शेखपुर में आता है। उधर मामला निदेशालय तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई।

खनन निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार शाम खनन स्थल पहुंचे। यहां गंगाघाट थानाक्षेत्र में दो और अचलगंज थानाक्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गईं पोकलैंड मशीनों को सीज कर दिया। उन्होंने खनन स्थल को भी देखा। बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। बताया कि कितने क्षेत्रफल में कितने घन मीटर बालू का खनन हुआ इसकी जांच में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें