फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में दर्ज होंगी पांच एफआईआर, ठेकेदारों व खनन माफिया के खिलाफ एडीएम दिए ने कार्रवाई के निर्देश

Fri, 26 Jul 2019 12:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केडीए की जमीन पर भी खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों की शिकायतों के बाद प्रशासन अवैध खनन पर सख्त हो गया है। गुरुवार को एडीएम वित्त एवं फाइनेंस ने मामले में पांच और एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। एक मुकदमा महाराजपुर और अन्य चार एफआईआर बिधनू में खनन माफिया व ठेकेदारों पद दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन


देर रात किसानों ने थानों में तहरीर दे दी है। महाराजपुर केभदासा निवासी आशा देवी के महोली स्थित खेत में ठेकेदार ने बगैर एग्रीमेंट के 15-18 फीट अवैध खनन किया। इसमें महाराजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज होगी। एडीएम वित्त एवं फाइनेंस वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि बिधनू के पिपरगवां गांव निवासी चार किसानों को फर्जी चेक देकर खनन किया गया।

इसमें ठेकेदार अभिषेक, मनोज सहित अन्य जिनके नाम सामने आएंगे उन पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुरवामीर में ग्राम समाज की जमीन पर हुए खनन में करीब छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। एडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने पुरवामीर में चारगाह की जमीन पर मुआयना किया। यहां पर 15 फीट से अधिक खनन पाया गया। इसमें भी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इन पर हो चुकी है कार्रवाई  
अवैध खनन के मामले में बुधवार को एसडीएम नर्वल ने डोमनपुर के लेखपाल अतुल त्रिपाठी को निलंबित कर दिया था। तीन दिन पहले तहसीलदार ने अतुल त्रिपाठी को खनन करवाने वाले करुणेंद्र सिंह व ध्यानेंद्र सिंह पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बुलाया था तो वह नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें