फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पर क्राइम ब्रांच का छापा, मिली मिलावटी शराब, पांच हिरासत में लिए गए

Sun, 04 Aug 2019 01:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पर क्राइम ब्रांच का छापा, मिली मिलावटी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई में पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता के बस स्टैंड स्थित आवास पर रविवार सुबह लगभग 7 बजे क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। मकान जेपी की पत्नी पिहानी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरिता गुप्ता के नाम है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से 54 पेटी और 21 पौव्वा मिलावटी शराब बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच के पहुंचने के बाद पिहानी कोतवाली की पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग की टीम भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

जांच जारी है। फिलहाल पुलिस टीम का कहना है देशी शराब के बोतलों में केमिकल मिलाकर 1 से दो शराब की बोतल तैयार किए जा रहे थे। इनकी सप्लाई भी अलग-अलग शराब के ठेकों पर होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें