फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धड़ल्ले से 'मौत का कारोबार', रातभर चला सर्च ऑपरेशन, अबतक पुलिस को मिली ये कामयाबी

Sat, 09 Feb 2019 05:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के बांदा जिले में शुक्रवार रात एडीएम और एएसपी के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। यहां 15 टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 100 लीटर अवैध शराब बरामद की। साथ ही टीम ने 2 क्विंटल लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एएसपी एलबीके पाल ने बताया कि रात 11 बजे से अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू हुआ था। जिसमें बांदा के चकचटगन गांव में केन नदी बालू में दबे प्लास्टिक डिब्बों में भरी 30 लीटर अवैध शराब और 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, चिल्ला आदि क्षेत्रों में भी पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने कई जगहों पर छापा मारा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
टीम ने नदी किनारे आबाद कई घरों में भी दबिश दी। टीम को घरों में भी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने अभी एक व्यक्ति को ही अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। अभी जिले में छापेमारी अभियान जारी है। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें