फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वन विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Thu, 30 Jul 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम नैला में बुधवार को वन विभाग की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार रसूलाबाद के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद वन विभाग की भूमि पर रखे तिरपाल और झोपड़ी को हटाकर कब्जा खाली कराया।
विज्ञापन

ग्राम नैला में वन विभाग के नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोगों द्वारा तिरपाल और झोपड़ी रखकर कब्जा किए जाने की शिकायत वन विभाग के द्वारा प्रशासन को दी गई थी। चकबंदी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की आख्या में भूमि वन विभाग के नाम दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बुधवार को सहायक चकबंदी अधिकारी शैलेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार दीक्षित, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहित श्रीवास्तव, चकबंदी कर्ता विष्णु शंकर, चकबंदी लेखपाल अरुण कुमार और लेखपाल पवन कुमार की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद वन विभाग की भूमि पर रखे तिरपाल और झोपड़ी को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कब्जा करने वालों को दोबारा कब्जा करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें