फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होश उड़ा देगा 'ई टिकट के अवैध कारोबार का ये खुलासा', जरूर जानिए 'लॉगइन का कालाखेल'

Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर:  त्योहारी सीजन में रेल टिकटों का अवैध कारोबार कर रहे ट्रैवेल्स एजेंसी पर छापा मारकर दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से पहले बुक हो चुके और अगली तारीखों की यात्रा वाले करीब 1275 टिकट बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 28,91,610 रुपये है। इसके अलावा आरपीएफ ने सिटी साइड में रेल आरक्षण केंद्र के बाहर से एक दलाल गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बिरहाना रोड की माहेश्वरी ट्रैवेल्स पर आरपीएफ की टीम ने छापेमारी की। यहां से हटिया का दिलीप शुक्ला और रेलबाजार का ट्रैवेल्स एजेंसी का मालिक निरूपम राठी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अग्रिम तिथियों के अलग अलग श्रेणियों के 13 अवैध ई रेल टिकट (10 सामान्य और तीन तत्काल) और 18 अलग अलग आईडी बरामद हुई हैं। इनकी कीमत करीब 70,837 रुपये है। ये लोग आईआरसीटीसी की लॉगइन की सुविधा से बने टिकटों का कामर्शियल इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि...

आईआरसीटीसी की लॉगइन बनवाकर कोई भी यात्री अपने पर्सनल यूज के लिए टिकट बुक करा सकता है लेकिन ये लोग ऐसी लॉगइन वाले सैकड़ों यात्रियों से मिलीभगत कर उनके पर्सनल यूज के लिए टिकट बुक करा लेते थे और फिर दूसरों को कमीशन लेकर बेच देते थे। इस खेल में लॉगइन कराने वाले लोग भी शामिल हैं।

आईआरसीटीसी की लॉगइन की सुविधा से बने टिकटों का कामर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि सीआईबी की टीम के सहयोग से यह लोग पकड़े गए हैं। इनके पास से दो सीपीयू, दो मॉनीटर, लैपटॉप, दो मोडम, छह मोबाइल आदि सामान भी बरामद हुआ है। यहां से अब तक कुल 1275 अवैध ई टिकट बुक कराए जा चुके हैं। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाहाबाद कोर्ट में पेशी की जाएगी। आरक्षण केंद्र से पकड़े गए दलाल रेल बाजार के कपिल राठी के पास से 4165 रुपये कीमत के तीन रेल टिकट और 4950 रुपये, मोबाइल बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें