फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 06:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी टीम ने कदौरा थाना पुलिस के साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब दो दर्जन बने व अधबने तमंचे और असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। डीआईजी कला निधि नैथानी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि बुधवार को कदौरा पुलिस व एसओजी को थाना क्षेत्र के सैय्यद बाबा के पास बने एक अर्ध निर्मित मकान पर अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की तो फैक्ट्री से 23 बने व अधूरे बने तमंचे व कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी सुनील पांचाल व जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमन दुबे निवासी शहजाद अंसारी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह काफी समय से तमंचे बनाने के कार्य कर रहे हैं। वह तमंचों को दस से पंद्रह हजार रुपये में बेंच देते हैं। यह खेप चुनाव के लिए तैयार की जा रही थी। एएसपी ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ आटा थाना क्षेत्र में तीन व शहजाद के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें