फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robo Dog: घटना का खुलासा करने में मदद करेगा आईआईटी का रोबो डॉग, एक्स्टेरा रोबोटिक्स ने तैयार किया है रोबोट

Tue, 19 Mar 2024 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर से इंक्यूबेटेड कंपनी एक्स्टेरा रोबोटिक्स ने बिना मुंह और चार पैरों वाला रोबोट तैयार किया है। आदित्य ने बताया कि इस रोबो का इस्तेमाल देश की सुरक्षा के लिए भी किया जा सकता है। आर्मी और इंडियन एयरफोर्स की सुरक्षा के हिसाब से इन रोबो को संशोधित करने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईआईटी का रोबो डॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी चार पैर का बिना मुंह का कुत्ता देखा है। यह कुत्ता भौकेंगा, दो पैर पर नमस्ते करेगा, लेकिन काटेगा नहीं। यह खोजी कुत्ते की तरह घटना का खुलासा भी करेगा। तकनीक के इस युग में इस चार पैर वाले रोबो डॉग को आईआईटी कानपुर से इंक्यूबेटेड कंपनी एक्स्टेरा रोबोटिक्स ने तैयार किया है। यह घटना स्थल से पल-पल की जानकारी देने के साथ खतरे को भी भांप सकेगा।

विज्ञापन

हाल ही में आईआईटी में अभिव्यक्ति कार्यक्रम की शुरुआत इसी रोबो से हुई थी। आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने वाले मूलरूप से उदयपुर निवासी आदित्य प्रताप सिंह राजावत ने 2019 में स्टार्टअप इंक्यूबेट किया था। आदित्य कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर हैं। उन्होंने बताया कि इस रोबो में कुत्ते की तरह कई खूबियां हैं।



इसे सुरक्षा के रूप में मजबूती से इस्तेमाल किया जा सकता है। एक जगह पर कई कैमरे लगाने के बजाये इस रोबो को मूवमेंट कराकर हर जगह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऐसे ही यदि किसी भवन में ऐसी जगह लीकेज है, जहां इंसान का पहुंचना मुश्किल है, तो इस रोबो को वहां भेजकर स्थिति का पता लगाया जा सकता है। आदित्य ने बताया कि रोबो में कई सेंसर भी लगे हैं, जो सूंघकर काफी जानकारियां साझा करते हैं।

देश की सुरक्षा में आ सकता है काम
आदित्य ने बताया कि इस रोबो का इस्तेमाल देश की सुरक्षा के लिए भी किया जा सकता है। आर्मी और इंडियन एयरफोर्स की सुरक्षा के हिसाब से इन रोबो को संशोधित करने का काम भी किया जा रहा है।

सीढि़यों पर चलना सिखा रहे
आदित्य ने कहा कि अभी रोबो सीढि़यों पर चल नहीं पाता है, जिस पर काम किया जा रहा है। समतल जमीन पर तो यह तेजी से चलता है, लेकिन सीढि़यों में कूद कूद कर ही चलता है।
विज्ञापन

असली कुत्ते तक नहीं समझ पाए
आदित्य ने कहा कि रोबो का असली कुत्तों से सामना कराया गया। उस दौरान कुत्ते भी इसे दूसरा कुत्ता समझ कर हमले के मोड पर आ गए। तो वहीं कुछ कुत्ते डर भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें