फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 36 देशों को हरा आईआईटी की एरियल रोबोटिक्स टीम बनी विश्व विजेता

विज्ञापन
आईआईटी की विजेता टीम - फोटो : स्रोत : आईआईटी
विज्ञापन
कानपुर। अमेरिका में हुए इंटरनेशनल कांफ्रेंस अनमैंड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स 2025 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही आईआईटी कानपुर की एरियल रोबोटिक्स टीम विश्व विजेता बनी। टीम ने दक्षिण कोरिया, आर्मेनिया, हांगकांग व पोलैंड को हराकर यह कामयाबी हासिल की है। आयोजन अमेरिका के नार्थ कारोलिना में 14 से 17 मई के बीच हुआ। इसमें 36 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहली प्रतियोगिता अनुरूपित वातावरण में हुई। इसमें आईआईटी कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही और वास्तविक दुनिया में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। वास्तविक दुनिया में हुए फाइनल मुकाबले में ड्रोन के झुंड के बीच संचार और सर्विलांस को बरकरार रखते हुए आईआईटी कानपुर की टीम ने विभिन्न बाधाओं को पार किया। यह प्रतियोगिता क्रेजी फ्लाई ड्रोन पर लागू की गई थी। प्रतियोगिता में आईआईटी कानपुर विजेता रहा। इस पर आईआईटी के डीन रिसर्च एंड एलुमनी प्रो. अमेय करकरे ने विजेता टीम को बधाई दी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें