फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को साइबर सुरक्षा देगा आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नागपुर और पुणे मेट्रो सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित करने की कमान अब आईआईटी कानपुर के सी3आईहब ने संभाल ली है। इसके लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ संस्थान का एमओयू हुआ है।
विज्ञापन


आईआईटी के साइबर एक्सपर्ट सिग्नल, किराया, संचार जैसी प्रमुख प्रणालियों की सुरक्षा का प्रबंधन करेंगे। इसके अलावा मेट्रो कर्मचारियों को खतरों से लड़ने के लिए प्रशिक्षण देंगे। आईआईटी इससे पहले कानपुर मेट्रो को भी सुरक्षा दे रहा है।

देश में यह अपनी तरह की पहली पहल है जिसमें मेट्रो डिजिटल संचार प्रणालियों को विश्वस्तरीय साइबर सुरक्षा ढांचों के जैसा बनाने में जुटा है। इससे देश में मेट्रो रेल ऑपरेटरों के लिए उन्नत शहरी परिवहन रणनीतियों का विकास हो सकेगा और उन्हें साइबर हमलों से सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इस गठबंधन के माध्यम से सी3आईहब की विशेषज्ञता अब दुनिया के मेट्रो रेल संचालन में भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें