फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजी बाजार को साइबर अटैक से सुरक्षित करेगा आईआईटी कानपुर, तैयार हो रहा ये सॉफ्टवेयर

Sat, 05 Jan 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
देश के वित्तीय और पूंजी बाजार को साइबर अटैक से बचाने के लिए आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक सॉफ्टवेयर तैयार करेंगे। शुक्रवार को इसके लिए आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर और द नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) के एमडी और सीईओ विक्रम लिमये के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि मौजूदा समय में देश तेजी से डिजिटलाइज्ड हो रहा है। इसके चलते मार्केट को सबसे बड़ा खतरा साइबर अटैक से है। भारतीय वित्तीय और कैपिटल मार्केट इको-सिस्टम को साइबर खतरों से बचाना जरूरी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर काम करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
विक्रम लिमये ने कहा कि साइबर खतरों और हैकिंग से सुरक्षित रहने के लिए आईआईटी कानपुर से हाथ मिलाया गया है। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप शुक्ला ने कहा कि संस्थान में बनी सी3आई सेंटर में साइबर सिक्योरिटी को लेकर कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

सेंटर में सिक्योरिटी असेस्मेंट, वलनरबिल्टी डिटेक्शन, साइबर थ्रेट मॉडलिंग, सिक्योरिटी इंसीडेंट मैनेजमेंट सॉल्यूशन, ब्लॉक चेन पर आधारित अनेक तरह के सुरक्षा कवच बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इंडियन कैपिटल मार्केट को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें