फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से मूकिट से पढ़ेंगे आईआईटी के छात्र, प्रोफेसर शलभ की टीम ने तैयार किया ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफार्म

Mon, 31 Aug 2020 08:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी में एक सितंबर से शुरू हो रहे नए सत्र की पढ़ाई मूकिट प्लेटफार्म पर होगी। खास बात यह है कि संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर टी प्रभाकर व उनकी टीम ने ही यह ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफार्म तैयार किया है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण यह पूरा सत्र ऑनलाइन होगा। ऐसे में मूकिट पर संस्थान के प्रोफेसरों ने अपने लेक्चर तैयार कर अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इससे पहले शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए भी इसी प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन पहली बार सभी प्रोफेसर भी इसका इस्तेमाल करेंगे।

प्रो. शलभ ने बताया कि मूकिट में ऑफलाइन क्लास की तरह ही बारी-बारी से लेक्चर आएंगे। इसमें वीडियो, ऑडियो, पावर-प्वाइंट, पीडीएफ, फोटो समेत सभी सुविधाएं हैं। शिक्षकों के पास अधिकार होगा कि कौन सा लेक्चर कब छात्रों को पढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें