फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में फ्रेंच छात्रा से छेड़छाड़, फ्रांसीसी विवि ने मांगी रिपोर्ट प्रोफेसर ने किया आरोप से इंकार

Wed, 11 Sep 2019 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में फ्रेंच छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा छेड़खानी के मामले में फ्रांसीसी विवि ने भी इंस्टीट्यूट प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। यह वही शिक्षण संस्थान है, जहां से स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत छात्रा यहां पढ़ने आई थी।
विज्ञापन


उधर मीडिया में मामला आने के बाद इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को भी मामले में कई छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के कर्मचारियों का भी आईसीसी ने बयान लिया है। वहीं, आरोपी प्रोफेसर ने मामले में खुद को बेगुनाह बताया है।

 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कई अन्य साथी प्रोफेसरों से मिलकर सभी आरोपों को बेबुनियाद और खुद के साथ षडयंत्र बताया। मामले में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भी सतर्क है। बुधवार को मंत्रालय ने संस्थान प्रशासन से इसकी तुरंत रिपोर्ट तलब की है। विदेश मंत्रालय की भी इसपर नजर है।

संस्थान में कई देशों के 262 छात्र-छात्राएं कर रहे पढ़ाई
फ्रेंच छात्रा के साथ छेड़खानी का विषय अन्य विदेशी छात्रों में भी चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि मौजूदा समय में कुल 262 विदेशी छात्र-छात्राएं हैं। ऐसे में अब संस्थान प्रशासन इन छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने में जुटा है। खासतौर पर छात्राओं से संस्थान प्रशासन मिलकर उनकी समस्याएं पूछ रहा है। छात्राओं को यह भी कहा गया है कि किसी भी तरह की दिक्कत आने पर वह निदेशक, उपनिदेशक, डीन स्टूडेंट अफेयर से सीधे संपर्क कर सकती हैं।

छुट्टी पर भेजने की रही चर्चा
कैंपस में इन दिनों इस घटना की काफी चर्चा चल रही है। बुधवार को अचानक आरोपी प्रोफेसर को लंबी छुट्टी पर भेजे जाने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि इंस्टीट्यूट प्रशासन ने ऐसी बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें