फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के एक अधिकारी के घर से सोना समझ चुराई पीतल की ईंट फिर जो हुआ उसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी

Wed, 11 Sep 2019 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

आरपीएफ ने मंगलवार रात स्टेशन पर खड़े संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके बैग से पौने तीन किलो वजनी पीली धातु बरामद की गई। युवक ने लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से सोना समझ पीतल चोरी करने की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन


मंगलवार रात गश्त के दौरान आरपीएफ को प्लेटफार्म एक पर युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने अपना नाम राजू कुमार वर्मा पुत्र मुन्नालाल वर्मा निवासी मोहल्ला नगरिया थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ बताया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान युवक के पास मिले बैग से ईंटनुमा पौने तीन किलो पीली धातु बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि वह लखनऊ में सेवानिवृत्त अधिकारी के यहां खाना बनाता है। वह अधिकारी के घर से ही धातु चुराकर भागा है। आरपीएफ ने बरामद धातु के सोने होने की संभावना पर पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

बुधवार सुबह सीमा शुल्क विभाग लखनऊ के अधीक्षक जगत सिंह राणा व मेटल एक्सपर्ट संतोष कुमार टंडन समेत अन्य अधिकारियों ने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर धातु की जांच की। जांच में धातु पीतल की निकली। आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने इसे लखनऊ से सोना समझकर चोरी किए जाने की बात कही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट भेज दिया गया है।

सेवानिवृत्त अधिकारी बोले, उनका नहीं है बरामद माल 
स्टेशन से युवक के गिरफ्तार होने व बैग से पीली धातु बरामद होने के बाद जब आरपीएफ ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने लखनऊ के विपुल खंड निवासी केंद्रीय भंडारण निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से धातु चोरी किए जाने की बात कही। इस पर आरपीएफ के अधिकारियों ने पहले रात में व बुधवार को दिन में सेवानिवृत्त अधिकारी से बात की तो पूरा मामला जानने के बाद वह इससे किनारा कर गए। उन्होंने साफ कह दिया है बरामद किया गया माल उनका नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें