फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फंसे आईआईटी प्रोफेसर छुट्टी पर गए, लग चुके हैं कई आरोप

Sun, 15 Sep 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रांस की छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में फंसे आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए हैं। प्रोफेसर ने इंस्टीट्यूट प्रशासन को इस बाबत पत्र भी भेज दिया है। चर्चा है कि उन्होंने इंटर्नल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) में मेडिकल रिपोर्ट लगाई है।
विज्ञापन


संस्थान सूत्रों के मुताबिक शिकायत के बाद आरोपी प्रोफेसर को उनके साथियों ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उन्हें मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताया है। इसमें ऐसी बीमारी का जिक्र किया गया है जिसके कारण वह ऐसी हरकतें करते हैं।

काउंसलिंग भी कराई जा रही है। वहीं आईसीसी के पास अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए अब महज एक सप्ताह है। यही रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, फ्रांस दूतावास और फ्रांस के उस विश्वविद्यालय को भी भेजी जाएगी जहां से छात्रा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां अध्ययन करने आई थी।
विज्ञापन


पुराने मामलों ने बढ़ाईं मुसीबतें
सूत्रों के मुताबिक प्रोफेसर पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। फ्रांसीसी छात्रा और उसके बाद पुराने मामलों के पीड़ितों के बयानों ने प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

छवि सुधारने के लिए कहा
पिछले दो साल से इंस्टीट्यूट में कई ऐसे मामले हुए जिनसे संस्थान की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी खराब हुई है। नोएडा में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में सभी ने संस्थान की छवि सुधारने के लिए निदेशक को उचित कदम उठाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें