कवायद भी ठंडे बस्ते में चली गई
इसी बात का लाभ लेकर आरोपी न तो जांच में शामिल हो रहा है और न ही पुलिस उससे बयान दर्ज कराने के लिए ज्यादा जोर दे रही है। खास बात यह है कि पहले पुलिस आरोपी के जांच में सहयोग न करने पर कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब वह कवायद भी ठंडे बस्ते में चली गई है।
रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए रिमाइंडर भेजा
छात्रा भी पुलिस के इस ढुलमुल रवैये की वजह से बयान देने के लिए नहीं आ रही। मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य व एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि एफएसएल झांसी को साक्ष्यों से जुड़ी रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। रिपोर्ट आनेे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा बोली- जांच नहीं कर रही पुलिस
एक के बाद एक दो एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी पुलिस मोहसिन खान के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। दलील हाईकोर्ट के स्टे की दी जा रही है लेकिन पुलिस न तो आरोपी के जांच में शामिल होने और न ही छात्रा को धमकाने के मामले में कार्रवाई करने को तैयार है।
रिसर्च में बाधा बन रही पुलिस
छात्रा का कहना है कि पुलिस छात्रा को भी मोहसिन की हरकतों के बारे में अवगत नहीं करा रही। साथ ही उसके लैपटॉप व मोबाइल को कब्जे में ले लिया है, जिससे उसकी रिसर्च भी बाधित हो रही है। छात्रा ने पुलिस से मांग की है कि वह जल्द ही उसके डिवाइस उपलब्ध कराए ताकि वह अपनी रिसर्च पूरी कर सके।