कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने चौंकाने वाला दावा किया है। मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना अगर लोगों ने छोड़ा तो कोरोना की लहर जल्द ही आएगी। आईआईटी के प्रोफेसर राजेश रंजन और प्रो. महेंद्र वर्मा ने गणितीय मॉडल ‘सर’ के आधार पर यह विश्लेषण किया है।
प्रो. राजेश ने बताया कि इस मॉडल में दूसरी लहर के आंकड़ों, समय, मापदंडों आदि बिंदुओं पर विश्लेषण किया गया है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आने की पूरी आशंका है। अब लोग अगर कोविड नियमों का पालन बेहतर ढंग से करेंगे तो लहर का पीक उतनी ही देर से आएगा। उन्होंने कहा कि मॉडल से तीन बातें सामने आई हैं।